शेयर करें...
कोरबा// कोरबा जिले की कुसमुंडा पुलिस ने वीरेंद्र कुमार पटेल और उसके भाई धीरेंद्र को पुलिसकर्मियों के साथ उलझने और ट्रांसफर कराने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया है। वीरेन्द्र टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल का एक्टर है।
दरअसल, वीरेंद्र और उसका भाई एक व्यक्ति से उलझ गए थे। इसी बीच समझाइश देने के लिए वहां पुलिस पहुंची थी। मगर पुलिस से हाथापाई करने के मामले में वीरेंद्र और उसके भाई को भी गिरफ्तार किया गया है।
टीवी सीरियल में काम करने के साथ कई अधिकारियों से अच्छे संबंध होने का दावा करते हुए वह कुसमुंडा पुलिस पर रॉब जमा रहा था। उसने एएसआई रफीक खान और आरक्षक से अभद्रता की। इस आधार पर उसके खिलाफ 294, 323, 506, 186 आईपीसी का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। वहीं इस मामले में दोनों भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

