ट्रेलर ने स्कूटी सवार को मारी ठोकर, मौके पर हुई मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम…

शेयर करें...

रायगढ़// सुबह ट्रेलर की ठोकर से स्कूटी सवार महिला की मौके पर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। स्थानीय प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाइश दी, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के मुताबिक घटना रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। जहां डोंगमहुवा थाना तमनार निवासी गीता पटेल (38)अपने मायके टेरम आई थी। महिला अपनी लड़की की ऑनलाइन एडमिशन फार्म भरने अपने भाई पुनि राम पटेल के साथ स्कूटी में घरघोड़ा जा रही थी। इसी दौरान धरमजयगढ़ रोड में लक्की ढाबा के पास तेज रफ्तार से आ रही ट्रेलर से जोरदार ठोकर लग गई जिससे महिला स्कूटी से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई।

उक्त घटना सुबह करीब 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है। जिसके बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। जिसके बाद प्राप्त सूचना पर स्थानीय प्रशासन व पुलिस मौके पर पहुंची वही काफी समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया।

Scroll to Top