एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, एनीकट पार करते समय नदी में बहे…

शेयर करें...

मुंगेली// जिले में एनीकट पार करते समय नदी में डूब जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पति, पत्नी और उनकी 9 वर्षीय बच्ची शामिल है।

Join WhatsApp Group Click Here

मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के पथरिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा। जहां पथरिया इलाके के बगबुड़वा गांव में रहने वाले उतरा मरावी (45 वर्ष), रामेश्वरी मरावी (40 वर्ष) और अन्नपूर्णा मरावी आगर नदी पर बने एनीकट पार कर रहे थे, इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। माना जा रहा है कि तेज पानी के बहाव के बीच एनीकट पार करते समय यह हादसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस को पत्नी का शव तो मिल गया है, वहीं पति और बच्ची के शव की तलाश की जा रही है।

हादसे में परिवार की डूबने की खबर सुनकर कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक भी अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। वहीं कलेक्टर ने पथरिया एसडीएम को मुआवजे के लिए आवश्यक दस्तावेज बनाए जाने का निर्देश दिया है।

Scroll to Top