भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पीएसओ ने खुद को मारी गोली, मौके पर मिला सुसाइड नोट…

शेयर करें...

रायपुर// भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के पीएसओ ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी कर ली। आरक्षक विशंभर राठौर ने शांति नगर, सिंचाई कालोनी स्थित अपने निवास में खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी होते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक, आरक्षक विशंभर राठौर रात 3 बजे के आसपास खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। विशंभर राठौर रोजाना अपने साथियों के साथ सुबह टहलने निकलता था, लेकिन आज साथियों के कॉल करने पर फोन नहीं उठाया तो उन्होंने जाकर पड़ताल तो घटना सामने आई। इस बात की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुँचकर जांच कर रही है। बताया जा रहा है मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसकी पड़ताल की जा रही है।

Scroll to Top