निज़ात अभियान के शुरू होते ही कोरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लाखों की नशीली दवाईयां बरामद…

शेयर करें...

कोरिया// एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में कोरिया पुलिस द्वारा शुरू किए गए “निजात” अभियान के पहले दिन ही लाखों की नशीली दवाई पकड़ी गई है। इस संबंध में संतोष कुमार सिंह के द्वारा जिला कोरिया में हो रहे अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरूद्ध सख़्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था साथ ही कहा गया है कि अवैध कारोबार करने वालों पर किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल थाना बैकुण्ठपुर पुलिस को मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई की स्कुलपारा मार्गदर्शन रोड में मनोज पांडे पिता स्वर्गीय किशन नारायण पांडे निवासी तलवा पारा, राजेश सिंह पिता तीरथ सिंह निवासी स्कूल पारा मार्गदर्शन रोड अपने कब्जे में अवैध रूप से नशीली दवाई सफेद रंग के बोरी व काला गुलाबी रंग के बैग में भरकर बिक्री करने हेतु मार्गदर्शन स्कूल रोड में पैदल जा रहा है।

बैकुंठपुर थाना टीम गवाह के साथ विवेचना सामग्री साथ लेकर नशीली दवाइयां रेड कार्यवाही करने के लिए रवाना हुई। जैसे ही भट्टीपाड़ा मार्गदर्शन स्कूल रोड पहुंचे उसी समय देखे कि मुखबिर के बताया अनुसार जो व्यक्ति सफेद प्लास्टिक बोरी व गुलाबी काला रंग का बैक ढोकर पैदल जाते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पहले व्यक्ति मनोज पांडे के पास सफेद प्लास्टिक बोरी रखा मिला तथा दूसरा व्यक्ति राजेश सिंह के पास काला गुलाबी रंग का बैग रखे मिले जिनसे पूछताछ करने पर दोनों ने अपने नशीली दवाई रखना व बिक्री करने हेतु ले जाना बताएं।

आरोपियों की तलाशी ली गई जो सफेद प्लास्टिक बोरी में एविल इंजेक्शन कुल 177 नग, ब्रूफेनफिन इंजेक्शन 177 नग तथा काला गुलाबी बैग में एविल इंजेक्शन कुल 100 नग व ब्रूफेनफिन इंजेक्शन 100 नग कुल 554 नग कीमती 221600 रुपए को जब्त किया किया। वहीं आरोपियो के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

आपको बता दें कि पुलिस विभाग के ड्रग्स, नारकोटिक्स एवं अवैध शराब के विरुद्ध 15 अगस्त के दिन ही ‘निजात’ रथ को विधानसभा अध्यक्ष डां चरणदास महंत ने पुलिस लाइन ग्राउंड बैकुंठपुर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुवात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा था कि पुलिस का निजात अभियान एक सराहनीय पहल है और इस तरह का अभियान निरंतर अन्य जिलों में भी चलाना चाहिए। पुलिस को ड्रग्स व अवैध शराब से जुड़े सभी लोगों चाहे कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो और किसी से भी जुड़ा हो, उस पर बिना दबाव में आए ईमानदारी पूर्वक कार्यवाही करना चाहिए।

Scroll to Top