शेयर करें...
रायगढ़ (आकाश नायक)// थाना प्रभारी विवेक पाटले के नेतृत्व में सरिया पुलिस द्वारा अवैध शराब पर लगातार जारी कार्रवाई के क्रम में आज भी 15 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा गया है। जिसके बाद से क्षेत्र में नशे के सौदागरों पर डर का माहौल व्याप्त है।
दरअसल मुखबिर सूचना पर सरिया पुलिस द्वारा ग्राम पंचधार, सरिया से बोंदा मेन रोड के पास नाकाबंदी किया गया। इसी दौरान TVS XL सुपर के पीछे टिन का पेटी बांधकर आते हुये युवक को रोककर चेक किया गया। युवक अपने TVS XL सुपर के पीछे टिना के पेटी में दो प्लास्टिक के पन्नी में महुआ शराब रखा हुआ था। आरोपी से कुल 15 लीटर महुआ शराब कीमती 3,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी का नाम भुवनेश्वर यादव पिता साधराम उम्र 25 वर्ष है जी रनभांठा थाना पुसौर का रहने वाला है।

आरोपी के विरूद्ध थाना सरिया में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी विवेक पाटले के निर्देशन में हुए इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, आरक्षक रामजी सारथी, राजकुमार साव की अहम भूमिका रही।
बता दें कि जिले के अलग अलग थाना के प्रभार में रहते हुए निरीक्षक विवेक पाटले ने नशे के बड़े बड़े कारोबार पर अंकुश लगाने का काम किया गया है। वहीं हाल ही में सरिया थाना का प्रभार लेने के साथ ही क्षेत्र में अवैध शराब-गांजा सहित अन्य नशे के सामग्रियों पर लगातार करवाई किया जा रहा है जिसके चलते थाना क्षेत्र में नशे के व्यापार में लिप्त आरोपियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है। इसके साथ ही थाना प्रभारी एंड टीम द्वारा लगातार कार्रवाई करने से सरिया क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम होती नजर आ रही है।


You must be logged in to post a comment.