एक ही रात में चोरों ने 17 घरों का तोड़ा ताला, 10 लाख से अधिक का सामान किया पार…

शेयर करें...

बेमेतरा// जिला मुख्यालय के वार्ड 3 में बने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बीती रात पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, पार्षद बिरेन्द्र साहू समेत 17 आवास का ताला टूटा। सोमवार शाम तक 4 लोगों ने प्रकरण दर्ज कराया है। अब तक कॉलोनी के अलग-अलग आवासों में 10 लाख से अधिक की चोरी होना पाया गया है। वहीं प्रकरण दर्ज कराने का क्रम जारी है। वारदात को अंजाम देने वालों में बाहरी गिरोह के हाथ होने की संभावना जताई जा रही है, रविवार की रात जिला मुख्यालय के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अज्ञात चोर गिरोह ने अलग-अलग ब्लॉक के सूने मकानों को निशाना बनाते हुए 17 आवास का ताला तोड़ा है। सुबह जब कॉलोनी वासी उठे तब देखे कि घरों के ताले टूटे हुए है जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कॉलोनी के अनेक घरों के ताले टूटे हुए थे। कॉलोनी में पडरिया विधायक ममता चंद्राकर का भी मकान है, जिसका भी ताला तोड़ा गया है। ममता चंद्राकार के भाई ओमप्रकाश चंद्राकर का भी मकान है, जिसका ताला तोड़ने का प्रयास किया गया है, हालांकि चोरी होने को लेकर शाम तक विधायक की ओर से कोई प्रकरण दर्ज नहीं कराया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

रात 2 बजे से लेकर 4 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया है । जिसमें शातिर तरीका अपनाते हुए कटरनुमा औजार का उपयोग किया और ताला तोड़ने के बजाए कड़ियों को काटा गया है, इसके बाद आलमारियों को मास्टर चाबी और औजार की मदद से खोला गया था। साथ ही तय स्थानों पर घुसकर चोरी किया और घर के अन्य ठिकानों पर घुसने व तलाशने से बचा गया है।

जिन 17 मकानों का ताला तोड़ा गया उसमें कई मकानों चोरो के लिए खाली रहा है, इसके आलावा कई मकानों पर जहां पर रहने वाले परिवार तीन दिन का अवकाश होने की वजह से कहीं गए हुए थे, उनके मकान से नगद व ने सोने-चांदी के जेवर चोरों के हाथ लगे हैं।

कॉलोनी में हुए बड़ी चोरी की वारदात की खबर लगते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल बैस, एसडीओपी राजीव शर्मा पहुंचे थे। साथ ही विवेचना में मदद के लिए खोजी डाग की टीम को बुलाया गया। जो विवेचना के दौरान कॉलोनी में आसपास ही घूमते रहा है। एएसपी विमल बैस ने बताया कि आरोपियों का वीडियो फुटेज जुटाया गया है, जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे बाहरी गिरोह के हाथ होने की संभावना है, पुलिस तालाश में जुटी हुई है।

Scroll to Top