शेयर करें...
सरगुजा// जिला पुलिस को तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. कोतवाली पुलिस ने 20 लाख कीमती 50 ग्राम ब्राइन शुगर के साथ 2 तस्कर को गिरफ्तार किया है। ब्राउन शुगर बेचने के लिए आरोपी ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ब्रम्हपारा निवासी राजू पाण्डेय राम मंदिर के सामने ब्राउन शुगर का ब्रिकी कर रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम मोके पर पहुंची। वहीं पुलिस को देखकर आरोपी भागने की फिराक में थे लेकिन पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने जब आरोपियों की तलाशी ली, तो उनके कब्जे से 50 ग्राम ब्राउन शुगर मिला जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपए है। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि इसके पहले भी मुख्य आरोपी राजू पाण्डेय विभिन्न अपराधों में लिप्त होने के कारण 4 बार जेल जा चुका है।

