प्रदेश के एक और किसान ने किया फाँसी लगाकर आत्महत्या, कर्ज में डूबने के कारण उठाया यह कदम…

शेयर करें...

दुर्ग// छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कर्ज से परेशान एक 52 वर्षीय किसान ने अपने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, रविंद्र वर्मा ने शुक्रवार शाम को उतई थाना क्षेत्र के अपने पैतृक गांव मोरिद में अपने खेत में बने एक शेड से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमे में पीड़ित किसान ने कर्जे से परेशान होने की बात लिखी है वहीं इस सुसाइड नोट में मृत किसान ने कुछ लोगो का भी जिक्र किया है जो उसे लगातार पैसा वापस करने का दबाव बना रहे थे।

पुलिस ने कहा कि सुसाइड नोट में जिन लोगों का नाम है उनसे पूछताछ की जाएगी और बाद जरुररत पड़ने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया गया। बता दे कि वर्मा के परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और तीन बेटियां हैं।

Scroll to Top