रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेली तिहार, गौठानों में हुए विविध आयोजन…

शेयर करें...

रायगढ़// छत्तीसगढ़ का पहला पर्व हरेली जिले में हर्षोउल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर गौठानों में गोधन व कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना की गयी। बच्चों के लिए विविध पारम्परिक खेलों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही वृक्षारोपण सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Join WhatsApp Group Click Here

आज इस पर्व पर अच्छी फसल की कामना करते हुए सुख और समृद्धि के लिए परंपरा के अनुसार पूजा विधान संपन्न किया गया। गेड़ी, कुर्सी दौड़, फुगड़ी और रस्साकस्सी जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के साथ बड़ों ने भी उत्साह से भाग लिया।

लोक महापर्व हरेली का पर्व कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। फसल को लगाने और बियासी के बाद किसान पहले चरण से निवृत्त होता है। इसके साथ ही वह अपने औजारों और गोधन की पूजा कर उनके प्रति अपना आभार व्यक्त करता है। इस दौरान गांवों में अत्यंत उल्लास का वातावरण होता है।

Scroll to Top