दंतेवाड़ा में एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, हत्या समेत कई वारदातोंं में नाम था शामिल…

शेयर करें...

दंतेवाडा// जिले में एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार हुआ है जिसके पास से आईईडी ब्लास्ट करने की सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने बताया कि नक्सली हत्या, आगजनी, लूट और आईईडी ब्लास्ट जैसी कई वारदातों में शामिल था। ये पूरा मामला अरनपुर थाना क्षेत्र के कोंडापारा का है इसकी पुष्टि एसपी दंतेवाडा ने की है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस ने बताया कि माओवादियों की उपस्थिति की सूचना के आधार पर 7 अगस्त को लगभग 12 बजे कोण्डापारा से ग्राम अरनपर भीमापारा की ओर एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। जवान ग्राम कोण्डापारा से ग्राम भीमापारा के मध्य स्थित तालाब पहुंचे तो अचानक सुरक्षा बल की पार्टी को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर सुरक्षा बल द्वारा पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम माड़वी मासा पिता माड़वी मरका (34 वर्ष) निवासी पोरो परिया थाना गादीरास होना बताया।

गिरफ्तार इनामी नक्सली के कब्जे से एक नक्सल बैनर, दो इलेक्ट्रोनिक डेटोनेटर, बिजली का तार 15 मीटर मय स्वीच, 13 जिलेटिन स्टिक, तीन पेसिल सेल, कोडेक्स वायर, एक पिठू एवं अन्य दैनिक उपयोगी समाग्री बरामद किया गया। गिरफ्तार माओवादी क्षेत्र में माओवादियों के बड़े लीडरों के आने पर उनके लिए संत्री ड्यूटी करना, रोड़ खोदकर मार्ग बाधित करना, भोजन व्यवस्था करना, गांव में मीटिंग आयोजित करना और पुलिस पार्टी की सूचना माओवादियों तक पहुंचाने का काम करता था।

Scroll to Top