अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का राष्ट्रीय समारोह बिलासपुर में 8 अगस्त को, पत्रकारों का सम्मान सहित रक्तदान शिविर का होगा आयोजन…

शेयर करें...

रायपुर// अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय समारोह का आयोजन छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा किया जा रहा है। 8 अगस्त को बिलासपुर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में कोरोना योद्धा पत्रकारों का सम्मान और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा साथ ही साथ प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो इस विषय पर चर्चा किया जाएगा। यह आयोजन बिलासपुर के झूलेलाल मंगल भवन नया बस स्टैण्ड तिफरा में आयोजित किया जाना है जिसमे राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पत्रकार शामिल होंगे।

Join WhatsApp Group Click Here

छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के पूर्व पीसीसी अध्यक्ष रहते हुए भूपेश बघेल द्वारा 2 अक्टूबर 2017 को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के मंच से कहा था कि अगर प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो हम छत्तीसगढ़ में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करेंगे। मगर कांग्रेस सरकार बनने के 2 साल से ज्यादा बीत जाने के बाद भी अबतक पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नही किया गया है। इसी वादे को स्मरण कराने के लिए कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। साथ ही साथ कोविड मे जान गंवा चुके पत्रकारों को आर्थिक सहायता 10 लाख रुपए करने का अनुरोध भी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ से किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडेय, विशिष्ट अतिथि सी. के. केशरवानी (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन) एवं सुरेश सिंह गौतम (अध्यक्ष बिलासपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन बिलासपुर) एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिग्नेश कलावड़िया (राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति) करेंगे।

इस राष्ट्रीय सम्मेलन व सम्मान समारोह में अनेकों राज्यो के साथ साथ प्रदेश के जिला, तहसील, ब्लॉक के पत्रकार शामिल हो रहे है जिनका समिति के द्वारा सम्मान किया जाएगा इसके अलावा समिति के द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

Scroll to Top