शेयर करें...
मुंगेली// जिले के सरगांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी बीएमओ डॉ. जयंत टोप्पो के खिलाफ अस्पताल में ही पदस्थ आधा दर्जन से ज्यादा डॉक्टरों ने मोर्चा खोल दिया है। डॉक्टरों ने डॉ. टोप्पो के खिलाफ सीएमएचओ को शिकायतों का पुलिंदा सौंपा है।
Join WhatsApp Group
Click Here
शिकायत करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि बीएमओ डॉ जयंत टोप्पो नियम विरुद्ध कार्य करने दबाव बनाते हैं। इसके अलावा जीवनदीप समिति की राशि को नियम विपरीत कार्य कर घपला कर रहे हैं। बीएमओ के व्यवहार और कार्यशैली से नाराज डॉक्टरों ने सीएमएचओ डॉ. त्रिलोकी नाथ धृतलहरे से सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हटाने के साथ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।



