नशेड़ी बेटे ने अपने ही मां की कर दी निर्मम हत्या, शराब पीने से मना करने पर उठाया यह कदम…

शेयर करें...

बलौदाबाजार// छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बेटे ने अपनी ही मां की निर्मम हत्या कर दी। वह शराब के नशे में घरवालों से अक्सर झगड़ा करता था। गुरुवार रात को जब बेटा शराब पीकर घर आया तो मां के टोकने पर विवाद करने लगा। इसके बाद गुस्से में आकर 75 साल की मां के सीने और पेट पर गैती से कई वार किए और मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के पवनी गांव का है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम जोहनलाल (49) बताया है। मृतक महिला का नाम धनकुंवर (75) बताया गया है। पुलिस ने जोहनलाल को शुक्रवार को पकड़ा है। अब उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जोहनलाल शराब का आदि था। वह अक्सर शराब के नशे में अपने परिवार वालों से झगड़ा करता था। इस बात से उसके परिवार वाले भी परेशान थे। मां जोहनलाल को शराब पीने से रोकती थी, लेकिन वह कभी बात नहीं सुनता था।

इधर, घटना के वक्त उसके दोनों बेटे भी घर पर नहीं थे। वहीं उसकी पत्नी सो रही थी। आरोपी की पत्नी ने जब तक सास की चीख सुनकर कमरे से बाहर आई, तब तक आरोपी भाग गया था। इसके बाद परिजन ने इस बात की जानकारी शुक्रवार सुबह बिलाईगढ़ थाना पुलिस को दी। इस पर आरोपी की तलाश शुरू हुई।

पुलिस ने तलाशी शुरू की तो पता चला कि आरोपी पवनी गांव में ही छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर बिलाईगढ़ टीआई जितेंद्र कौशले ने बताया कि घटना की जानकारी सुबह मिली थी। इसके बाद आरोपी को उसके गांव से पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लगातार ऐसे मामले आ रहे सामने..

प्रदेश में इस तरह से बेटों द्वारा अपनी ही मां की हत्या का ये कोई पहला मामला नहीं है। इसके करीब 4 दिन पहले रायगढ़ में एक युवक ने सिर्फ इसलिए अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया था। क्योंकि उसने धान साफ नहीं किया था। इसके अलावा दुर्ग जिले में ठीक इसी तरह से एक बेटे ने अपनी मां की हत्या 20 जुलाई को कर दी थी। उस मामले में भी महिला अपने बेटे को शराब पीने से मना करती थी। जिससे नाराज बेटे ने अपनी ही मां की जान ले ली थी।

Scroll to Top