महिला की नहाते समय रिश्तेदार ने बनाया वीडियो.. फिर ब्लैकमेल कर एक साल तक किया दुष्कर्म.. आरोपी गिरफ्तार..

शेयर करें...

जांजगीर-चांपा// जिले में करीबी रिश्तेदार के द्वारा नहाते समय चोरी से महिला का वीडियो बना कर लगातार ब्लैकमेल करने और पति को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

यह पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में एसडीओपी दिनेश्वरी नंद ने बताया कि महिला की ओर से राजेन्द्र बंजारे पर दर्ज कराए गए मामले में कहा कि, अक्सर घर आना-जाना होने के कारण चोरी से आरोपी ने नहाते समय उसका वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद वही वीडियो दिखाकर उसको वायरल करने की धमकी दी। इसपर महिला ने लोकलाज के डर से कुछ नहीं कहा और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया। लेकिन आरोपी के हौसले अधिक बुलंद होने पर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामले में सजगता बरतते हुए आरोपी पर बलात्कार सहित संबंधित धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है पुलिस के अनुसार आरोपी ने जुर्म स्वीकारते हुए बताया कि वह दिसंबर 2020 से लगातार महिला को ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण कर रहा था।

Scroll to Top