थाना प्रभारी एल पी पटेल की बड़ी कार्रवाई, 500 लीटर डीजल के साथ 3 चोर को किया गया गिरफ्तार…

शेयर करें...

रायगढ़/ बीते दिन डीजल चोरी की शिकायत प्रार्थी पितेश बेहरा पिता जागेश्वर बेहरा ने थाना तमनार में दर्ज कराई थी कि, जहां उसके ऑफिस से तकरीबन 500 लीटर डीजल की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली थी। जिसके पश्चात तमनार पुलिस अपना सूचना तंत्र मजबूत कर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के दिशा निर्देश में एसडीओपी धर्मजयगढ़ सुशील नायक के मार्गदर्शन में तमनार थाना में नव पदस्थ थाना प्रभारी एल पी पटेल ने पतासाजी करने के लिए सुचना तंत्र का जाल बिछाया जहां आरक्षक अरविंद पटनायक को सूचना मिली कि सफेद कलर की बोलेरो में डीजल खपत करने के लिए 3 लोगों के द्वारा ग्राहक तलाशी जा रही है। जो कि मिलुपारा के रोड में गारे गांव के समीप खड़े हैं। सूचना मिलने के पश्चात तमनार थाना प्रभारी के नेतृत्व में एस आई दुर्गा चरण साहू, प्रधान आरक्षक उमाशंकर धृतान्त ,आरक्षक अरविंद पटनायक ने आरोपियों को बोलेरो सहित घेरा बंदी कर पकडा जिसमें बड़े बड़े जरीकनों में 500 लीटर डीजल जप्त किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीजल की चोरी 31 तारीख की रात करीबन 1:00 से 2:00 बजे की गई है जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी ने दर्ज कराई थी। जिसमें कार्रवाई करते हुए आरोपी वरुण सिदार उम्र 28 वर्ष निवासी चितवाही, यदुमणी राठिया, उम्र 23 वर्ष निवासी आमगांव, जनक राम चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी बाजरमुडा से 500 लीटर डीजल कीमत तकरीबन 49000रु सहित चोरी में प्रयुक्त वाहन बोलेरो क्रमांक सीजी 16 सीएल 6717 को जब्त किया गया। इन सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 244/21,आईपीसी की धारा 379,34 के तहत कार्रवाई करते हुए इनको रिमांड पर भेज दिया गया है।

Scroll to Top