लिफ्ट के बहाने युवती से बलात्कार मामला : दोनों आरोपियों को पकड़ने में रायगढ़ पुलिस को मिली कामयाबी, घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्त…

शेयर करें...

रायगढ़// लिफ्ट देने के बहाने युवती से अनाचार करने वाले आरोपी और उसके सहयोगी को घरघोड़ा पुलिस में पकड़ लिया है वहीं घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

दरअसल 27 जुलाई की शाम अपनी ड्यूटी से घर जा रही युवती को रास्ते पर प्रकाश उर्फ फूलप्रकाश एक्का और उसके साथी मदन चौहान ने बोलेरो से घर छोड़ देने की बात कहते जंगल मे ले गए। जहां आरोपी प्रकाश उर्फ फूलप्रकाश एक्का ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी इस दरिंदे ने दे दिया। जिसके बाद हिम्मत जुटाते हुए युवती ने अपने परिजनों के साथ घरघोड़ा थाना में अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने उक्त आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दिया था। जिन्हें आज गिरफ्तार किया गया और बलात्कार सहित विभिन्न धाराओं के तहत रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी पतासाजी/गिरफ्तारी में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक अमित सिंह, सहायक उप निरीक्षक चंदनसिंह नेताम, आरक्षक नंदु पैंकरा, नरेन्द्र पैंकरा, विरेन्द्र भगत की विशेष भूमिका रही है ।

Scroll to Top