रायगढ़ – पंचायत उप निर्वाचन 2021: मतदाता सूची तैयार करने के लिये रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपीलीय अधिकारी नियुक्त… 

शेयर करें...

रायगढ़// छ.ग.राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा जारी आदेश के तहत छ.ग.पंचायत निर्वाचन एवं 1995 के नियम 14 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भीम सिंह ने पंचायत उप निर्वाचन 2021 हेतु अर्हता तिथि 01 जनवरी 2021 के आधार पर मतदाता सूची तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया है।

Join WhatsApp Group Click Here

जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड रायगढ़ एवं पुसौर के अंतर्गत आने वाले रिक्त ग्राम पंचायत के लिये एसडीएम रायगढ़ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार रायगढ़ एवं पुसौर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपर कलेक्टर रायगढ़ को अपीलीय अधिकारी बनाया गया है।

विकासखण्ड सारंगढ़ एवं बरमकेला के अंतर्गत आने वाले रिक्त ग्राम पंचायत के लिये एसडीएम सारंगढ़ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार सारंगढ़ एवं बरमकेला को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपर कलेक्टर रायगढ़ को अपीलीय अधिकारी बनाया गया है।
इसी तरह विकासखण्ड खरसिया के अंतर्गत आने वाले रिक्त ग्राम पंचायत के लिये एसडीएम खरसिया को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार खरसिया को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपर कलेक्टर रायगढ़ को अपीलीय अधिकारी बनाया गया है।

विकासखण्ड धरमजयगढ़ के अंतर्गत आने वाले रिक्त ग्राम पंचायत के लिये एसडीएम धरमजयगढ़ को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार धरमजयगढ़ को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपर कलेक्टर रायगढ़ को अपीलीय अधिकारी बनाया गया है।

विकासखण्ड घरघोड़ा एवं तमनार के अंतर्गत आने वाले रिक्त ग्राम पंचायत के लिये एसडीएम घरघोड़ा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार घरघोड़ा एवं तमनार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपर कलेक्टर रायगढ़ को अपीलीय अधिकारी बनाया गया है। विकासखण्ड लैलूंगा के अंतर्गत आने वाले रिक्त ग्राम पंचायत के लिये एसडीएम लैलूंगा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार लैलूंगा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपर कलेक्टर रायगढ़ को अपीलीय अधिकारी बनाया गया है।

त्रिस्तरीय पंचायतों आम/उप निर्वाचन : फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिये कार्यक्रम (समय-अनुसूची) जारी…

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश की विकास खंडवार पंचायतों के संलग्न परिशिष्ट-एक एवं दो में उल्लेखित त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप चुनाव हेतु 01 जनवरी 2021 की प्रतिनिर्देश से फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए कार्यक्रम (समय-अनुसूची)निर्धारित की गई है।

निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु प्रथम चरण में 22 जुलाई 2021 को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति की गई। 26 जुलाई 2021 तक प्रारंभिक प्रारूप निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु कर्मचारियों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण (आधार पत्रक तैयार करने वाले कर्मचारी तथा दावे आपत्ति प्राप्त करने वालेे प्राधिकृत कर्मचारी )को दिया गया। 29 जुलाई 2021 तक भारत निर्वाचन आयोग की दिनांक 01.01.2021 की स्थिति में तैयार विधानसभावार अद्यतन निर्वाचक नामावली की दो प्रतियां जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त करना और जनपद पंचायतवार भागों में बांटना, 2 अगस्त 2021 तक जनपद पंचायतवार निर्वाचक नामावली रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को उपलब्ध कराना, 7 अगस्त 2021 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत की प्रारंभिक निर्वाचक नामावली में सम्मिलित वार्डों का मौके पर मिलान, सत्यापन करना और आधार पत्रक तैयार करना, सूची में आवश्यक संशोधन करना, 16 अगस्त 2021 तक प्रारंभिक निर्वाचक नामावली के आधार पत्रक अनुसार पीडीएफ ऑनलाईन सॉफ्टवेयर के माध्यम से तैयार करना एवं मुद्रण कराना, जांच कराना, 18 अगस्त 2021 तक चेकलिस्ट की जांच में पाई गई त्रुटियों का सुधार करना एवं ग्राम पंचायतवार पीडीएफ तैयार करना, दो प्रति मुद्रण कराना, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दोनों प्रति में हस्ताक्षर करना। पीडीएफ सहित दोनों प्रति (निर्वाचक नामावली)जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराना, 21 अगस्त 2021 तक जिला कार्यालय द्वारा जनपद पंचायतवार प्रारंभिक निर्वाचक नामावली अनुबंधित मुद्रणालयों को मुद्रण हेतु सौंपना, 24 अगस्त 2021 तक जनपद पंचायतवार मुद्रित निर्वाचक नामावली प्राप्त करना और उन्हें रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को उपलब्ध कराना तथा 25 अगस्त 2021 तक निर्वाचक नामावली प्रकाशन के संबंध में सूचना प्रारूप भेजने हेतु निर्धारित है।

द्वितीय चरण में 28 अगस्त 2021 तक निर्वाचक नामावली के संबंध में सार्वजनिक सूचना का प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने के कार्य की शुरूआत, 8 सितम्बर 2021 अपरान्ह 3 बजे तक दावे/आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि समय, 16 सितम्बर 2021 को प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निपटारे की अंतिम तिथि एवं प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि, 22 सितम्बर 2021 प्ररूप क-1 में प्राप्त दावों का निराकरण करने की अंतिम तिथि तथा निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर दावे/आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने की अंतिम तिथि, 01 अक्टूबर 2021 तक ग्राम पंचायतवार अनुपूरक सूचियों एवं पीडीएफ तैयार करना तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपना, 8 अक्टूबर 2021 तक अनुपूरक सूचियां मूल प्रारंभिक सूचियों के साथ जोड़ा जाना एवं 12 अक्टूबर 2021 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा।

Scroll to Top