शेयर करें...
रायगढ़// सुबह के वक्त तालाब में नहाने गई दो महिलाओं के बीच घमासान हो गया। जिसमे दोनों ने एक दूसरे को तालाब के पचरी में ही थप्पड़ जड़ दिया और देखते ही देखते गाली गलौच का दौर भी शुरू हो गया। दोनों को झगड़ते देख बगल में नहा रही गांव की ही महिला ने शांत करवाया। मगर झगड़े का यह दौर यहीं नहीं थमा। मां के पास शिकायत करने गई तो उल्टा पीड़िता के साथ थप्पड़ जड़ने वाली युवती और उसकी मां द्वारा मारपीट की गई जिससे पीड़िता के सिर व पीठ में चोटे आई है।
दरअसल पूरा मामला बरमकेला थाना क्षेत्र के ग्राम तौसीर का है जहां शिकायतकर्ता अंजली सेठ आज सुबह गांव के तालाब में नहाने गई थी। तभी वहां गांव के ही पूजा द्वारा पूर्व में उसके पिता के साथ हुए मारपीट को लेकर अंजलि को उल्टा सीधा बोला गया और गाली-गलौच करते थप्पड़ जड़ दिया गया। वहीं आक्रोश में आकर अंजली ने भी पूजा के गाल में थप्पड़ जड़ दिया। दोनों को झगड़ते देख साथ में नहा रही महिला पद्मिनी सेट ने बीच-बचाव किया। जिसके बाद दोनों अपने अपने घर चले गए।
घटना के बारे में जब पीड़िता ने मारपीट करने वाली पूजा की मां ममता विश्वकर्मा को बताई तो उल्टा उसने भी लकड़ी के टुकड़े से उसपर हमला कर दिया। इतना ही नही पूजा ने भी फावड़े के बेट से मारपीट करते अंजली को जान से मार देने की धमकी देने लगी। जिसके बाद इस घटना से आहत पीड़िता अंजलि सेठ ने बरमकेला थाने में शिकायत किया।
वहीं अंजलि सेठ की शिकायत पर बरमकेला पुलिस ने पूजा विश्वकर्मा और ममता विश्वकर्मा के विरुद्ध धारा 294, 323, 34, 506 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


