खुद को बताया पुलिस इंस्पेक्टर और फिर युवकों से की नौकरी लगाने के नाम पर 65 लाख की ठगी, मामला दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस..

शेयर करें...

बिलासपुर/ सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक ने 13 युवकों से 65 लाख वसूल लिए। इसके बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर युवकों ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित युवक पेंडारी के रहने वाले हैं।

Join WhatsApp Group Click Here

सकरी थाना क्षेत्र के पेंडारी निवासी युवकों की यशवंत सोनवानी से जान पहचान थी। उसने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताया था। जान पहचान का फायदा उठाते हुए यशवंत ने युवकों को बताया कि सरकारी विभागों में अलग-अलग कोटा होता है। इसमें कुछ स्र्पये देकर सीधी भर्ती हो सकती है।

उन्होंने युवकों को यह भी बताया कि कोटे के तहत होने वाली भर्ती में परीक्षा व अन्य जांच भी नहीं होती है। उसने युवकों की मुलाकात अपने दो साथियों से कराई। उन्होंने दोनों का परिचय एसडीएम और लिपिक बताया। उन्होंने भी युवकों को अपने संपर्क में सीधी भर्ती कराने का झांसा दिया। बेरोजगार युवकों ने नौकरी पाने के लिए यशवंत को 65 लाख स्र्पये दे दिए। स्र्पये देने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। इस पर उन्होंने यशवंत से संपर्क कर इस संबंध में जानकारी ली। यशवंत उन्हें कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती नहीं होने का झांसा देता रहा। इस बीच जवान ने उन्हें अलग-अलग कूटरचित दस्तावेज भी दिखाए। लंबे इंतजार के बाद भी नौकरी नहीं लगने पर युवकों ने सकरी थाने में इसकी शिकायत की। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचना की धाराओं में जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित यशवंत और उसके साथियों की तलाश कर रही है।

Scroll to Top