शेयर करें...
रायगढ़/ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक मीणा के निर्देशन पर कोतवाली थानाक्षेत्र में निरीक्षक मनीष नागर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस अवैध शराब, कबाड़, जुआ-सट्टा पर नकेल कसने के साथ कल शहर के एक बड़े स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर कार्यवाही कर 4 युवती व एक युवक पर पीटा एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेजा गया है । जिला पुलिस शांति व्यवस्था एवं आमजन को अपराध मुक्त वातावरण प्रदाय करने लगातार इस प्रकार की कार्यवाहियां कर रही है, इन सब के बीच 18 जुलाई 2021 को कुछ असामजिक तत्व शहर के बीचों बीच जुआ फड़ लगाकर जुआ खेल रहे थे, जिसकी सूचना कोतवाली टीआई को उनके मुखबिर द्वारा दी गई ।
कोतवाली टीआई द्वारा थाने के स्टाफ की टीम बनाकर दो अलग-अलग स्थानों पर जुआ रेड की कार्रवाई की गई। पहली जुआ रेड कार्रवाई बैकुंठपुर में की गई जहां 15 जुआरियों से 51,600 रूपये नगदी, 15 मोबाईलें व 3 मोटर सायकल की जप्ती की गई । दूसरी कार्रवाई धांगरडीपा संजय मैदान के पास सूने मकान में की गई जहां 4 जुआरियों से नगदी 20,200 रूपये, 4 मोबाइल जप्त किये गये हैं । इस प्रकार दोनों कार्रवाई में कुल नगदी ₹71,800 तथा जुआरियों के 19 मोबाइल, तीन मोटरसाइकिल की जब्ती कोतवाली पुलिस द्वारा की गई है । मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा जुआरियों पर 13 जुआ एक्ट के साथ धारा 107, 116(3) CrPC के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर रही है ।
इनपर हुई कार्यवाही
बैकुंठपुर की जुआ रेड कार्रवाई के आरोपियों में आनंद शर्मा पिता राजेश शर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी बैकुंठपुर, सुनील कटिहार पिता राजेंद्र प्रसाद उम्र 45 वर्ष धांगरडीपा, कमल मगर पिता गंगाराम मगर उम्र 53 वर्ष बैकुंठपुर, राहुल सिंह पिता जय सिंह उम्र 34 वर्ष बैकुंठपुर, हरीश केडिया पिता अशोक केडिया 26 वर्ष बैकुंठपुर, विवेक शर्मा पिता यू जी शर्मा उम्र 44 वर्ष धांगरडीपा , मनीष कुमार पिता राजेश कुमार अग्रवाल उम्र 29 वर्ष बैकुंठपुर, पंकज कुमार दुबे पिता राम कुमार दुबे उम्र 42 वर्ष बैकुंठपुर, कल्याण सिंह पिता राजेंद्र कुमार उम्र 40 वर्ष कोतरारोड चुना भट्टी, धीरज कुमार पिता चंद्रपाल सिंह 35 वर्ष गौशाला पारा डिपो रोड रायगढ़, हेमंत वर्मा पिता एम एस वर्मा 34 वर्ष बैकुंठपुर रायगढ़, तुलसी पटेल पिता रूपचंद्र पटेल 33 साल गौशाला पारा रायगढ़, किशोर साहू पिता के आर साहू 36 साल दरोगापारा रायगढ़, राज किशोर पटेल पिता कृपाराम पटेल 44 साल कोतरा रोड बाईपास रायगढ़, सत्य नारायण वर्मा पिता श्याम सुंदर शर्मा उम्र 33 वर्ष कोतरारोड रायगढ़ से 51,600 नगद, 15 मोबाइल व तीन मोटरसाइकिल की जब्ती किया गया।
वहीं धांगरडीपा संजय मैदान के पास सूने मकान पर जुआ खेल रहे आरोपियों में रोहित देवांगन पिता चैतराम देवांगन, विपिन कुमार पिता देशराज, मनोज पिता भरतराम, ईश्वर पटेल पिता संपत पटेल सभी निवासी धांगरडीपा कोतरारोड रायगढ़ को पकड़ा गया जिनके फड़ एवं पास से ₹20,200 नगद एवं 4 मोबाइल और दो ताश की गड्डी जप्त की गई है।

