IG डांगी का बड़ा एक्शन : सिविल लाइन TI, SI और कॉन्स्टेबल को किया लाइन अटैच.. औचक निरीक्षण में थाना पहुंचे थे, लापरवाही पर जमकर लगाई फटकार..

शेयर करें...

बिलासपुर// बिलासपुर IG रतनलाल डांगी ने सोमवार को सिविल लाइन थाने का औचक निरिक्षण किया। इस दौरान लापरवाही करने वालों पर सख्त रवैया अपनाते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेंद्र स्वर्णकार, एसआई मनोज पटेल और आरक्षक राहुल सिंह को लाइन अटैच किया है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि थाने में बहुत सारी अनियमितताएं फैली हुई है और थाना प्रभारी द्वारा थाने को सही से नियंत्रण भी नहीं किया जा रहा है। एफएसएल मामलों और विसरा रिपोर्ट में भी थाना प्रभारी द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। इसके अलावा एसआई मनोज पटेल से जब मामले के बारे में पूछा गया, तो उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी और आरक्षक राहुल सिंह भी 2015 से सिविल लाइन थाने में ही थे। इस वजह से उन्हें भी लाइन अटैच किया गया है।

इससे पहले थाना पहुंचे पुलिस महानिरीक्षक ने सभी विवेचकों से संपूर्ण मामले की विस्तार पूर्वक जानकारी ली। इस दौरान थोड़ी देर के लिए वे वापस अपने बंगले भी गए। फिर वहां से लौटकर थाना सिविल लाइन पहुंचे और मामलों पर लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की।

Scroll to Top