शेयर करें...
रायगढ़ के तीन डीएसपी गरिमा द्विवेदी, पीताम्बर पटेल, सुशील नायक पदोन्नत होकर बने हैं एडिशनल एसपी….
रायगढ़// छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटलनगर से जारी आदेश दिनांक 26/06/2021 अनुसार 26 उप पुलिस अधीक्षकों को एडिशनल एसपी के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में रायगढ़ जिले के एसडीओपी खरसिया पीतांबर सिंह पटेल, डीएसपी (IUCAW) गरिमा द्ववेदी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सुशील नायक भी शामिल हैं।
Join WhatsApp Group
Click Here

पदोन्नत होने वाले अधिकारियों को गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी डी.एम. अवस्थी द्वारा कंधों पर अशोक स्तम्भ लगाया गया। वहीं सरिया व पुसौर थाने की सुपरविजन पुलिस अधिकारी गरिमा द्विवेदी को पुलिस कार्यालय में एसपी संतोष कुमार सिंह द्वारा अशोक स्तम्भ लगाकर पदोन्नति पर शुभकामनाएं दी गई है।



You must be logged in to post a comment.