शेयर करें...
O1 से 07 जुलाई के बीच 90 विधायको के साथ समन्वय चर्चा की मांग तथा आंदोलन में शामिल होने अपील..
आरक्षण बहाली हेतु संवैधानिक प्रावधान ,सामाजिक उत्पीड़न व भेदभाव पर छ ग सरकार की असफलता से आक्रोशित, आदिवासी व सतनामी समाज व कर्मचारी करेगी जन आंदोलन..
08 से 16 जुलाई के बीच 146 विकास खंड में बैठक..
27 जून रविवार को समन्वय समिति की बिलासपुर की बैठक में निर्णय..
निरन्तर पदोन्नति, अंग्रेजी व एकलव्य विद्यालय की लगभग 30 हजार पदों सहित बेकलॉग के प्रति अनदेखी तथा स्थानीय मुद्दा में अनुसूचित जाति ,जनजाति के लोगों के प्रति भेदभाव से समाज मे नाराजगी..
बिलासपुर/अनुसूचितजाति, अनुसूचित जनजाति, सामाजिक व कर्मचारी संगठन समन्वय समिति छत्तीसगढ़ की 18जून को अरविंद नेताम भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री ,एवं संरक्षक सर्व आदिवासी समाज व दीपक मिरी अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज, सोहन पोटाई पूर्व सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज मोहन बंजारे अध्यक्ष प्रगतिशील सतनामी समाज , छ ग रायपुर में प्रांतीय उच्च स्तरीय बैठक एवम 27 जून को बिलासपुर में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय अनुसार छ ग सरकार पर अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों व कर्मचारी को मिले संवैधानिक, सामाजिक अधिकार के प्रति जानबूझकर अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदेश में जन आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
संगठन ने आरोप लगाया की सरकार 30 हजार बेकलॉग पदों की भर्ती को जानबूझकर रोकी है , आरक्षण को समाप्त करने 150 उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम व एकलव्य विद्यालय में एकल एकल पदो के आधार पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है ।अनुसूचित जाति व जनजाति के कर्मचारियों को पदोन्नति से वंचित करने लगभग एक लाख पदों में आरक्षण विहीन नियमित पदोन्नति दी है, बैठक में लिये गए निर्णय अनुसार अनुसूचित जाति,जनजाति समाज के साथ साथ 39 सामाजिक विधायकों को जोड़कर आगामी चरण बद्ध आंदोलन में शामिल होने अभियान चलाएगी। बैठक में यह भी यह भी निर्णय लिया गया की 24 जून को सतनामी समाज के धर्मगुरु व कद्दावर केबिनेट मंत्री गुरु रुद्र कुमार के द्वारा सतनामी समाज के सामाजिक व कर्मचारी संगठनों के बीच हुई समन्वय चर्चा को ध्यान में रखते हुए अनुसूचित जनजाति समाज के कैबिनेट मंत्री से चर्चा उपरांत सरकार के बीच सामंजस्य स्थापित करने के अस्वाशन पर भरोसा करेगी।
बैठक में आरक्षित वर्ग के सामाजिक व कर्मचारी संघ के प्रमुखों में उमादत्त जोशी प्रदेश संयोजक सतनामी समाज मोहन बंजारे अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ प्रगतिशील सतनामी समाज, सुभाष परते अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ सर्व आदिवासी समाज, कृष्णकुमार नवरंग प्रांताध्यक्ष गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन , महासंघ प्रमुख सुरेश दिवाकर, अध्यक्ष राधेश्याम टंडन, जितेंद्र पटले, सारथी समाज के शिव सारथी, अनुसूचित जनजाति शासकीयसेवक संघ के जिला अध्यक्ष राम चन्द्र ध्रुव, सविता साय प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रभाग, आर सी श्याम जिला अध्यक्ष, राजेन्द्र पोर्ते प्रदेश मीडिया प्रभारी सर्व आदिवासी समाज, बी आर सूर्यवंशी सूर्यवंसी समाज, दिनेश लहरे, जितेंद्र अंचल, राजेस्वर सोनी, बसंत जांगड़े, त्रिलोकी सिंग मार्को, शिव कुमार मरबी, सनत करियारे, कैलाश ध्रुव, शिव प्रधान, अजित कुमार, रज्जु कोशले, चंद्रप्रकाश सूर्या एच एल ध्रुव रमेश मरकाम, आंनद घृतलहरे, कृष्ण जांगड़े, राजेन्द्र सिंह पोर्ते, जगमोहन घृतलहरे राधेश्याम बांधे, दिनेश जोशी, एस एन शिव , बी आर पात्रे, कौशिल्या पात्रे, हीरा सिंग जगत, हेमंत मरकाम, रमेश चंद श्याम, टू कुमार बंजारे, डॉ बसंत अंचल , प्रदीप बंजारे, राज महंत दशेराम खांडे, प्रभकार ग्वाल, श्याम रतन खांडे, वेंकट रमन, पुष्पा रानी भास्कर, धनेश्वरी सतरंज, छ ग प्रदेश सतनामी समाज, मौसमी बर्मन, प्रमोद नवरत्न, जितेंद्र खोब्रागडे, अशोक महदेवा ,आर पी एस गहिरे, एस के नेताम, अनूप सिंग धुर्वे, दिलीप दिवाकर सचिव प्रदेश सतनामी समाज छ ग, हेमचंद्र मिरी, ओम प्रकाश रात्रे, संत राम कुंडरे, आनंद मिरी, जमुना वती बंजारे, अरुण श्यामले, लीन चंद कोशले, प्रकाश मनहर, कीर्तन बंजारे, भरत लाल मार्को, बलराम ध्रुव, सतलोक साय पैकरा, हारिस कुर्रे, राजकिशोर धिरहि, बी सी जाटव, रामु लहरे, दरस राम टंडन, मोहन शेंडे, आसकरण जोगी, गजेंद्र बंजारा शामिल रहे। उक्त जानकारी गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छ ग के प्रांताध्यक्ष कृष्ण कुमार नवरंग ने दी।


