शेयर करें...
रायगढ़// रायगढ़ जिले में 26 जून यानी आज के दिन टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया जिसमे जिले के 10 फीसदी लोगो को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इस अभियान में जिला प्रशासन की अपील पर रिकॉर्ड 1 लाख से ज्यादा लोगो ने अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए इतिहास रच दिया।
आपको बता दें कि जिले में रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीनेशन हुआ है। जिले में 1लाख 1 हजार 816 लोगो को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। हितग्राहियों में 18+ वर्ग और 45+ वर्ग दोनों ही शामिल हैं। गौरतलब है कि जिले में आज 75000 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए 700 केंद्र बनाये गए हैं। शहर में 62 केंद्रों में टीका लगाया जा रहा है। इसके साथ 10 अस्पताल तथा 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट भी कार्यरत हैं। वहीं जिलेवासियों ने टीकाकरण में जो उत्साह दिखाया है वह कबीले तारीफ है। इसके साथ ही इस अभियान के सफल बनाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने सत प्रतिशत कार्य किया है। जिसकी मेहनत रंग लाई और आज के दिन जिले में यह इतिहास रचा गया।

इस अभियान को सफल बनाने के लिए कलेक्टर भीम सिंह ने सभी पात्र हितग्राहियों से टीका लगवाने की और इस महा टीकाकरण अभियान में शामिल होकर कोरोना संक्रमण को मात देने की अपील की थी जिसका सकारात्मक प्रभाव जिले में पड़ा है।



You must be logged in to post a comment.