महिला टीचर ने गला रेत कर मौत को लगाया गले, जांच में जुटी पुलिस..

शेयर करें...

रायपुर/ एक शिक्षिका सरिता श्रीवास्तव ने खुद का गला रेतकर आत्महत्या कर ली है। मृतका अभनपुर के एक स्कूल में शिक्षिका थी। घटना देर शाम अभनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 की है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के मुताबिक मृतका सरिता श्रीवास्तव वार्ड सात के एक मकान में 2014 से किराए पर रह रही थी। कुछ दिनों पहले ही उसे कोरोना हो गया था, जिसके बाद वो अपने मायके चली गयी थी। यहां से ठीक होने के बाद आज ही लौटी थी। महिला का अपने पति के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिस वजह से कुछ समय से वो अकेले ही रह रही थी। आज घर लौटने के बाद अचानक से महिला ने चाकू से अपना गला काट लिया।

महिला को कमरे में पड़े देखकर, आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने महिला के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि, जिस घटन में महिला ने सुसाइड किया है, उस घर में पहले भी दो लोगों ने आत्महत्या की थी। अब तीसरी मौत होने की सूचना के बाद पूरे अभनपुर इलाके में सनसनी मच गयी है। फिलहाल पुलिस महिला के मकान मालिक और उसके परिजनों से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।

Scroll to Top