बड़ी खबर : जनपद सीईओ रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई..

शेयर करें...

बलौदाबाजार/ जिले के बिलाईगढ़ में जनपद पंचायत के सीईओ कुलेश्वर गायकवाड़ को आज एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने सीईओ 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत सचिव की शिकायत पर हुई है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी मिली है कि बिलाईगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत जमगहन के सचिव राजेन्द्र कुमार यदु ने एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की थी, कि ग्राम पंचायत भवन के बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए स्वीकृत की गई राशि के आहरण के एवज में जनपद पंचायत के सीईओ कुलेश्वर गायकवाड़ के द्वारा 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। इसी शिकायत के आधार पर एसीबी की टीम ने सुनियोजित तरीके से आज कार्रवाई की, जिसमें सीईओ कुलेश्वर गायकवाड़ के 20 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने की खबर है।

Scroll to Top