धोखा : मूकबधिर युवती के साथ बुआ के बेटे ने किया बलात्कार, आरोपी पुलिस के गिरफ्त में…

शेयर करें...

रायगढ़// लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मूकबधिर युवती के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। जिसमे युवती की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें कि पीड़ित युवती मूकबधिर होने की वजह से उसकी शादी अबतक नही हो पाई है जिसका फायदा उठाते आरोपी ने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया। दरअसल आरोपी युवक पीड़ित युवती की बुआ का बेटा है और रिश्ते के कारण उसका घर में आना-जाना था। वहीं जब युवती ने शादी कर साथ रखने की बात कही तो उसने मिलना बंद कर दिया जिसके बाद वह उसके घर पहुँ गई। आरोपी ने कुछ दिन तो युवती को घर मे रखा और उसके बाद उसे डंडे से पीट कर भगा दिया।

इस घटना से आहत मूकबधिर युवती ने अपनी मां की मदद से थाने पहुच शिकायत दर्ज कराई। जहां लैलूंगा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 376, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

बिलासपुर रतनपुर महामाया मंदिर के पास मिला आरोपी..

बता दें कि जैसे ही आरोपी को पता चला कि युवती थाने में शिकायत करने गई है आरोपी फरार हो गया। मगर पुलिस ने अपने मजबूत सूचना तंत्र की मदद से आरोपी को रतनपुर महामाया मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी युवक पर आईपीसी की धारा 376, 323, 506 के तहत मामला दर्ज कर जेल दाखिल किया गया है।

Scroll to Top