ब्लैकमेलिंग : युवक को धमकी भरा आया कॉल, वीडियो वायरल करने का भय देकर लाखो रुपये की मांग, जांच में जुटी पुलिस..

शेयर करें...

रायपुर/ खरोरा थाना इलाके में एक युवक को उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर 3 लाख रुपए मांगे गए। घबराया हुआ युवक पुलिस के पास पहुंचा और इसने पूरे मामले की शिकायत की है। फिलहाल पुलिस ब्लैकमेलिंग के इस केस की छानबीन कर रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

ये है पूरा मामला:-

अब तक हुई जांच में यह बात सामने आई है कि 74150 60420 इस मोबाइल नंबर से युवक के पास फोन आया। पुलिस को शक है कि इस नंबर से और भी लोगों को इस तरह के फोन कॉल आ सकते हैं। जांच टीम को शक है कि ये किसी ब्लैकमेलिंग गैंग का काम हो सकता है। युवक से फोन करने वाले ने कहा है कि उसके पास एक अश्लील वीडियो है जिसमें शिकायत करने वाला युवक एक लड़की के साथ दिखाई दे रहा है। फोन कॉल करने वाले व्यक्ति ने युवक को गालियां दी, मारपीट करने की धमकी देकर डराने का प्रयास किया।

आरोपी ने युवक से कहा कि वो एक साथ पैसे अगर नहीं दे सकता है तो 50-50 हजार रुपए देकर 3 लाख रुपए दे दे। युवक ने फौरन पुलिस के पास जाकर इसकी शिकायत की हालांकि अब तक ब्लैकमेलर उसका कोई दूसरा कॉल युवक के पास नहीं आया है। पुलिस ने युवक से पूछताछ के बाद इस केस में FIR दर्ज करते हुए अब आरोपी के फोन नंबर को ट्रेस कर रही है। पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि इस नंबर या इस तरह के फोन कॉल आने पर वह फौरन पुलिस को जानकारी दें।

Scroll to Top