चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…

शेयर करें...

भाटापारा// भाटापारा में एक चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला सामने आया है। जिले में दो मामले अब तक भाटापारा शहर थाना अंतर्गत घटित हुई है। पहली घटना नयापारा वार्ड और दूसरी घटना संत रविदास वार्ड में हुई जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से मोबाइल भी जब्त किया गया है। पोर्नोग्राफी के मामले में कार्रवाई करते हुए संत रविदास वार्ड से अमर दास लहरे को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पोर्नोग्राफी के मामले में नयापारा वार्ड से रविंद्र ध्रुव पर भी कार्रवाई की गई है। वहीं पोर्न वीडियो पर होने वाली कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा है।

Join WhatsApp Group Click Here

भाटापारा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये मामला मोबाइल पर बच्चों से संबंधित पोर्न वीडियो देखने डाउनलोड करने और शेयर करने पर किया जाता है। इसकी माॅनिटरिंग दिल्ली एनसीआरबी के द्वारा की जाती है। वहीं इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों का मोबाइल पोर्न वीडियो से भरे हुए थे। दोनों आरोपियों पर 67बी आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उनका मोबाइल जब्त कर उन्हें जेल भेजा गया है।

Scroll to Top