शेयर करें...
जांजगीर– गुरुवार देर रात करीब 1 बजे आरक्षक पुष्पराज सिंह की मौत हो गई। सड़क के किनारे पुष्पराज की स्कूटी गिरी मिली, उसके शरीर पर बिजली के तार लिपटे मिले, गले में भी तार उलझा हुआ था। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे एक हादसा बता रही है, मगर घर वाले उसकी हत्या होने का दावा कर रहे हैं। हकीकत जानने जांजगीर पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अब तक कि जांच में पाया है, कि पुष्पराज की स्कूटी सड़क किनारे लगे तार में फंस गई। स्कूटी रफ्तार में होने की वजह से अनियंत्रित होकर घुम गई और तार पुष्पराज के गले में कसता चला गया। इसी वजह से पुष्पराज का दम घुट गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि फॉरेंसिक एक्सपर्ट इस मामले की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं। पोस्टमार्टम के लिए भी पुष्पराज का शव भेजा गया, जिससे मौत की वजह और साफ हो सकेगी।
मौत से पहले मिली थी धमकी…
पुष्पराज ने एक दिन पहले अपने फेसबुक पर एक पोस्ट किया था। इसमें उसने लिखा था कि उसे बर्खास्त करने या सस्पेंड करने की धमकी मिल रही है। पुष्पराज लगातार पुलिस और सरकार की नीतियों की खुलकर खिलाफत करते रहे हैं।

परिवार वाले बोले ये प्लांड मर्डर है…
पुष्पराज के भाई ने कहा कि उसके भाई की हत्या की गई है। दरअसल आए दिन सोशल मीडिया पर पुष्पराज पुलिस विभाग के अफसरों और सरकार के खिलाफ भी बातें लिखकर पोस्ट करता रहा है। उसने हाल ही में सक्ती थाने के प्रभारी के खिलाफ पोस्ट की थी। पुष्पराज के परिवार के लोगों ने इसी तरह के विवाद पर उसकी हत्या का अंदेशा जताया है।
फेसबुक पोस्ट के सामने आने से जांजगीर SP पारुल माथुर की बढ़ी मुश्किलें…
बता दें कि कुछ दिनों पहले मृत आरक्षक पुष्पराज ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालते हुए अपने ऊपर होने वाले हमले या मृत्यु की जिम्मेदार जांजगीर SP पारुल माथुर के होने की बात कही थी। जिससे कहीं न कहीं आईपीएस पारुल माथुर की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही बै। हालांकि परिवारवालो ने जो फेसबुक का स्क्रीन शार्ट मीडिया में उपलब्ध कराया है वह वर्तमान में फेसबुक आईडी पर उपलब्ध नहीं है।

बता दें कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए इस संबंध में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है वहीं पुष्पराज के सोशल मीडिया में लगातार पुलिस प्रशासन के खिलाफ बगावती तेवर और मृत्यु की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक की होने की बात सामने आने से मामला संजीदा होता जा रहा है। अब देखना होगा यह मामला कितना तूल पकड़ता है और इसमें कौन कौन से पहलू सामने आते है।
You must be logged in to post a comment.