मानवता हुई शर्मसार : सौतेले पिता ने 2 वर्ष की बेटी के साथ किया बलात्कार, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

शेयर करें...

रायपुर/ राजधानी रायपुर में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है जहां 2 वर्ष की मासूम बेटी से उसके सौतेले पिता ने बलात्कार जैसे अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

मामले की जानकारी देते हुए पुरानी बस्ती सीएसपी मनोज ध्रुव ने बताया कि घटना 5-6 दिन पूर्व की है जब लाखेनगर निवासी आरोपी पिता ने सौतेली बेटी को घुमाने ले जाने के बहाने भांटागांव इलाके में ले गया और उसका बलात्कार किया। घर आने पर मासूम ने अपनी आपबीती माँ को इशारे में बताते हुए दर्द होना बताया जिसके बाद मासूम को इलाज़ के लिए लेकर पहुँची माता के होश उड़ गए। उसे पता चला कि उसके पति ने ही उसकी बेटी के साथ इस अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया है जिसके बाद मां की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ बलात्कार सहित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ़्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि महिला को पहले पति से बच्चे नहीं थे इसलिए उसने दूसरी शादी की जिससे उसे बेटी हुई, जिसके बाद किसी कारणवश वह वापस पहले पति के पास लौट आयी और साथ रहने लगी।

Scroll to Top