शेयर करें...
बिलासपुर/ बिलासपुर के सूर्यविहार में रहने वाले पंकज सिंह पर कुछ दिन पूर्व संतोष रजक द्वारा बिलासपुर आईजी एसपी और सरकंडा थाने में जमीन संबंधी शिकायत किया था। शिकायत में संतोष रजक द्वारा आरोप लगाया गया था कि पंकज सिंह द्वारा जमीन दिखाकर क़िस्त क़िस्त में 20 लाख ले लिया गया पर ज़मीन नही दिया गया। वही पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दिया जा रहा है।
सन्तोष रजक द्वारा उक्त आरोप लगाते शिकायत करने के बाद अब पंकज सिंह ने भी संतोष रजक द्वारा लगाए आरोपो को निराधार व झूठी बताते हुए डीजीपी आईजी, एसपी सहित सरकंडा थाने में झूठी शिकायत को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई हैं।

पंकज सिंह की ने बताया कि वह व्यवसाय करते है चाटीडीह बिलासपुर निवासी संतोष रजक कबाड़ी का काम करता है उसके द्वारा विधि विरुद्ध कार्य किया जाता है। संतोष रजक के द्वारा वर्तमान में मेरे से अनावश्यक रूप से रंजिश रखते हुए मेरे विरुद्ध झूठी व फर्जी शिकायत बनावटी तरीके से की गई। ताकि वह मुझे परेशान और प्रताड़ित कर सके संतोष रजक से मेरा कभी भी किसी भी प्रकार की जमीन खरीदी बिक्री को लेकर कोई बातचीत तथा किसी प्रकार का कोई लेन-देन नहीं हुआ है। किंतु उसके बाद भी संतोष रजक द्वारा जमीन खरीदी बिक्री की फर्जी व बनावटी कहानी बनाकर मुझे जमीन दिखाकर पैसा लेने की फर्जी शिकायत किया गया है।
वही पंकज सिंह ने आरोप लगाया है कि संतोष रजक एक अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है तथा उसके विरूद्ध अनेकों मामले थाना में दर्ज है और न्यायालय में विचाराधीन है। झूठी व फर्जी शिकायत करना धारा 211, 182 भादवी के तहत दंडनीय अपराध है। वही पंकज सिंह ने प्रशासन से झूठी शिकायत करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने का आग्रह किया है।



You must be logged in to post a comment.