हैवानियत : तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, नाजुक हालत में अस्पताल दाखिल, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस..

शेयर करें...

रायपुर/ राजधानी में मासूम बच्ची के साथ अनाचार की शर्मनाक वारदात सामने आई है। इस घटना में मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया है। स्थानीय पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के अनुसार धरसीवां के सांकरा स्थित फैक्ट्री का यह मामला है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 3 साल की मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जहां उसके साथ अकेले में अनाचार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है।

मासूम बच्ची की हालत नाजुक बनी है। डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाशी में जुट गई है।

Scroll to Top