लोक सेवा आयोग ने जारी की सहायक प्राध्यापक हिन्दी की चयन सूची, ऐसे देखे पूरा विवरण..

शेयर करें...

रायपुर/ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के लिए सहायक प्राध्यापक हिन्दी के अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के मेरिट क्रम के आधार पर वर्गवार चयन सूची जारी कर दी है।

Join WhatsApp Group Click Here

सहायक प्राध्यापक हिन्दी के पद के लिए 19 जनवरी 2021 को जारी लिखित परीक्षा परिणाम में एक-एक पद का तीन गुना अर्थात 150 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया जाना था, परंतु वर्गवार, उप वर्गवार अर्ह अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर 152 अभ्यर्थियों का चिन्हांकन किया गया है।

साक्षात्कार के लिए आमंत्रित कुल 152 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 23 फरवरी से 25 फरवरी तक लिया गया। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के कुल योग के मेरिट क्रम के आधार पर वर्गवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक हिन्दी के कुल 50 पदों के विरूद्ध 50 पदों पर अभ्यर्थियों की उपलब्धता अनुसार चयन सूची एवं अनुपूरक सूची जारी की गई है। सूची का अवलोकन वेबसाईट  http://www.psc.cg.gov.in पर किया जा सकता है।

Scroll to Top