शेयर करें...
बिलासपुर/ चकरभाठा के देशी शराब भट्टी के पास मृत अवस्था में मिले रामायण यादव की हत्या गुत्थी सुलझ गई है, पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर रामायण यादव सौतेले भाईयों ने उसकी हत्या की थी। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक 21 और 22 फरवरी की दरमियानी रात शराब भट्टी के सामने एक व्यक्ति के सर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई थी। बाद में पुलिस ने उसकी पहचान रामायण यादव के रूप में की। पता चला कि रामायण यादव के पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर उसके सौतेले भाई सुखनंदन यादव और रघुनाथ यादव के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। राजस्व न्यायालय में चल रहे इस विवाद में 23 फरवरी को उक्त विवादित भूमि का नाप भी किया जाना था।
वही पुलिस ने सुखनंदन यादव और रघुनाथ यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पता चला कि मृतक रामनारायण यादव का द्वारा पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं देने से वे मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हो गए थे, और करीब 1 महीने पहले ही उन्होंने रामायण यादव को रास्ते से हटाने का निर्णय ले लिया था।
21 फरवरी को यादव समाज की बैठक में शामिल होने दोनों पक्ष के लोग चकरभाटा आए हुए थे, जिनकी मुलाकात शराब भट्टी के पास हुई। यहाँ भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। रामायण यादव जब जीवराखन यादव को पीछे बिठाकर राधा कृष्ण मंदिर की ओर जाने निकला, तो रास्ते में सुखनंदन और रघुनाथ यादव ने घात लगाकर वहीं पड़े सीमेंट के पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई । घटना के चंद घंटों बाद ही पुलिस ने उड़िया पारा तिफरा सिरगिट्टी निवासी सुखनंदन यादव और खेकसही सारधा निवासी रघुनाथ यादव को गिरफ्तार कर लिया है ।

