शेयर करें...
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/ जुआ खेलते पकड़े गए दो जुआरी आरक्षक को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों कास्टेबल 14 फरवरी को खुलेआम जुआ खेलते पकड़े गये थे।
Join WhatsApp Group
Click Here
जानकारी के मुताबिक 14 फरवरी को मरवाही बाजार में जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस पार्टी जब मौके पर पहुंची, तो वहां कांस्टेबल चुड़ामन सोनकर और रामकृष्ण देवांगन जुआ खेलते पकड़े गये। जिसके बाद मरवाही पुलिस ने दोनों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की। एसपी सूरज सिंह परिहार ने पुलिसकर्मी के जुआ खेलने के मामले पर संज्ञान लेते हुए दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश दिया।


