ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के डिप्टी इंजीनियर पर प्रेमिका ने लगाया शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार..

शेयर करें...

दुर्ग/ जिले के पाटन ब्लॉक में पदस्थ ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के उप अभियंता शैलेन्द्र वर्मा को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डिप्टी इंजीनियर के खिलाफ पूर्व प्रेमिका ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है, इसी मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई है।

Join WhatsApp Group Click Here

महिला ने आरोप लगाया है, कि डिप्टी इंजीनियर शैलेन्द्र वर्मा के साथ उसका 2002 से प्रेम – प्रसंग था। जिसके बाद शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा, लेकिन जब शादी करने का बात आई , तो दूसरी महिला से शादी कर ली, जबकि पीड़िता ने उसके साथ रहने की इच्छा जताई थी। जिस पर उसने रहने से इनकार कर दिया। तब पीड़ित महिला ने सिटी कोतवाली थाना में दुष्कर्म का अपराध दर्ज कराया। इधर आरोपी ने भी पुलिस के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए बताया कि वह शिकायतकर्ता महिला से शादी का प्रस्ताव भी रखा था। जिसे वो टालती रही, साथ ही महिला पहले भी किसी अन्य युवक के खिलाफ मुंबई में दुष्कर्म का मामला दर्ज करा चुकी है। बहरहाल पुलिस आरोपी डिप्टी इंजीनियर को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है।

Scroll to Top