रात के अंधेरे में चोरों ने ज्वेलर्स शॉप में किया हाथ साफ, लाखो के सोने जेवरात पार, दुकानदार की शिकायत के बाद तलाश में जुटी पुलिस..

शेयर करें...

रायगढ़/ जिले के तमनार थाना इलाके में चोरी की एक बड़ी वारदात निकलकर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि एक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी हुई है. रात की खामोशी में चोर शॉप तक पहुंचे, ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवर के साथ तिजोरी में रखे जेवर भी ले उड़े. मामले की शिकायत दुकानदार ने पुलिस से की है, जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
 
जानकारी के मुताबिक, चोरों ने बीती रात घटना को अंजाम दिया है. जिस दुकान में चोरी हुई है उसका नाम गीता ज्वेलर्स है. खबर है कि बदमाशों ने तिजोरी से रकम चुराने के लिए गैस कटर का भी इस्तेमाल किया है. दुकानदार जब शॉप खोलने आज सुबह दुकान पहुंचा तो शटर का ताला टूटा मिला. अंदर प्रवेश करने पर सारे जेवर गायब थे. तिजोरी में फूटी कौड़ी नहीं बची थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था. दुकान की ये हालत देख उसके होश उड़ गए. उसने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी.

Join WhatsApp Group Click Here

बताया जा रहा है कि चोरी हुए कुल सामानों की कीमत करीब 4 से 5 लाख रूपए के बीच की है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दुकान के साथ साथ उसके आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज निकलवा रही है. साथ ही चोरों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वायड का भी सहारा लिया जा रहा है. पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को पकड़ने की बात कही है.

Scroll to Top