एक युवक और दो नाबालिग ने पड़ोसी युवक पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट, नशे के लिए मांगे थे पैसे, पहले भी हो चुका है युवकों के बीच विवाद..

शेयर करें...

बिलासपुर/ गणेशनगर चुचहियापारा ओवरब्रिज के नीचे शुक्रवार की रात रंजिश के चलते पड़ोसी युवक की एक युवक और उसके दो नाबालिग साथियों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। देर रात दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है, और इनसे पूछताछ जारी है, इनका एक साथी फरार है। सिरगिटटी पुलिस हत्या का अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

Join WhatsApp Group Click Here

सिरगिट्टी क्षेत्र के गणेश नगर निवासी राजा खान पिता शेख राशिद ( 18 वर्ष ) काफी दिनों से बेरोजगार था। रोज की तरह शुक्रवार की रात करीब 10.15 बजे राजा खान रोज की तरह शुक्रवार की रात खड़ा था। इसी दौरान करीब 10.15 बजे रिजवान खान अपने दो नाबालिग साथियों के साथ वहां पहुंचा। राजा और रिजवान के बीच विवाद हुआ, तो रिजवान ने चाकू निकालकर राजा पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नशे के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद

तीनों आरोपी आदतन नशेड़ी है। चुचुहियापारा ओवरब्रिज में राजा खान से तीनों नशे के लिए उससे रूपए मांग रहे थे , लेकिन उसे पैसे देने से साफ मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होना बताया जा रहा है। वहीं पूर्व में रिजवान खान से राजा खान का विवाद भी हो चुका था। जिसके चलते उसने चाकू मारकर हत्या कर दी।

आदतन नशेड़ी हैं सभी आरोपी

युवक की हत्या करने वाले तीनों आरोपी आदतन नशेड़ी है . पूर्व में मारपीट के कई मामलों में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है।

Scroll to Top