रायगढ़ : ओपन स्कूल अवसर परीक्षा 2021 : हाई एवं हायर सेकेण्डरी मुख्य/अवसर परीक्षा के परीक्षा आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 5 जनवरी..

शेयर करें...

रायगढ़/ छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल /हायर सेकेण्डरी मुख्य /अवसर परीक्षा 2021 के विवरणिका एवं परीक्षा आवेदन फार्म अध्ययन केन्द्रों के माध्यम से वितरण किया जा रहा है। ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्हे मुख्य परीक्षा 2021 की परीक्षा में सम्मिलित होना है वे अपने जिले के अध्ययन केन्द्रों से परीक्षा आवेदन फार्म प्राप्त कर 5 जनवरी 2021 तक जमा कर सकते है।

Join WhatsApp Group Click Here

वर्ष 2019-20 के मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी एवं आरटीडी के परीक्षार्थी वर्ष 2021 की मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होंगे। उन छात्रों के लिये परीक्षा आवेदन फार्म कार्यालयीन वेबसाइट पर अपलोड किया गया है जिसे छात्रों के द्वारा वेबसाइट http://sos.cg.nic.in/cgsos.co.in से डाउनलोड कर आवेदन फार्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों सहित अपने अध्ययन केन्द्र में जमा कर सकते है।

Scroll to Top