किरायदार ने मकान मालिक की बेटी से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, एक पल्सर बाइक सहित 25 लाख रुपये भी ठगे, युवती की शिकायत पर केस दर्ज..

शेयर करें...

बिलासपुर/ किराएदार ने मकान मालकिन की बेटी को प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके बाद शादी करने के एवज में पल्सर व 25 लाख रुपए ठग लिया, और शादी करने से इनकार कर दिया । पुलिस ने छात्रा की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय छात्रा ने मास्टर आफ लाईब्रेरियन की पढ़ाई की है, और माता पिता के साथ रहती है। वर्ष 2013-14 में पेंड्रा क्षेत्र के कोटमीकला निवासी दिलीप गुप्ता पिता स्व . चिरौजीलाल गुप्ता उनके यहां मकान में किराए में लेकर महामाया आईटीआई में पढ़ाई कर रहा था। दिलीप छात्रा से नजदीकी संबंध बनाकर बातचीत करने लगा और उसे प्रेम जाल में फंसा लिया।

घरवालों को शादी के लिए राजी कर बनाया संबंध

उसने छात्रा के माता पिता को भी शादी करने के लिए राजी कर लिया, और छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। छात्रा के द्वारा शादी करने के लिए कहने पर वह बेरोजगारी का हवाला देते हुए शादी टालने लगा। छात्रा के पिता ने उसके लिए पल्सर बाइक खरीदा।

दुकान खोलने 25 लाख दिए, लेकिन शादी से मुकर गया

दिलीप ने छात्रा व उसके घर वालों को दुकान खोलने के लिए पैसा की व्यवस्था करने को कहा। उसके घर वालों ने उस पर भरोसा कर युवक को दुकान खोलने के लिए 25 लाख रुपए दे दिया। उक्त रकम से युवक पेंड्रा में कपड़ा दुकान खोलकर चलाने लगा। वह पेंड्रा से शहर आकर छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। वर्ष 2020 में छात्रा ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह टालमटोल करता रहा। उसके बाद उसने छात्रा को फोन में शादी करने से इनकार कर जान से मारने की धमकी दी । पुलिस ने पीड़ित छात्रा की रिपोर्ट पर युवक के खिलाफ धारा 376 , 506 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

Scroll to Top