शराब के नशे में हुआ दो युवकों के बीच विवाद, एक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट..

शेयर करें...

भिलाई/ शराब के नशे में दो युवकों ने खूनी वारदात को अंजाम दिया है। सुपेला थाना क्षेत्र में शराब के शने में धुत युवकों ने एक युवक की चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Join WhatsApp Group Click Here

जानकारी के अनुसार बीती देर रात की यह घटना है। वारदात के बाद सुबह पुलिस ने शव बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं 10 लोगों से पूछताछ किया है। वहीं अभी तक शव की पहचान नहीं हुई।

आरोपी भी मृत युवक को नहीं पहचान पाया। मृतक की उम्र 22 से 25 साल के बीच है। इधर वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Scroll to Top