युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवती से दोस्ती कर किया रेप, फिर अश्लील वीडियो बनाकर उसकी बड़ी बहन को ब्लैकमेल कर उसके साथ भी किया रेप, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे..

शेयर करें...

बिलासपुर/ युवती के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील विडियो बना लिया, उसके बाद वायरल उसे करने की धमकी देते हुए बड़ी बहन के साथ भी दुष्कर्म करने वाले  युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस के अनुसार, बिलासपुर के सरकण्डा थाना अंतर्गत मोपका हालमुकाम खोखरा निवासी चैतराम दर्वे उर्फ अभय सक्सेना पिता पुनीराम सोशल मीडिया के माध्यम से जांजगीर थाना अंतर्गत एक गांव के युवती से दोस्ती की। जान पहचान बढ़ने के बाद उसने युवती को अकेले मिलने के लिए बुलाया। उसके आने के बाद बलपूर्वक उसे अपनी कार में बैठाया और एक कमरे में ले जाकर उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया।

वीडियो बनाने के बाद अभय ने उसे उसकी बड़ी बहन को दिखाया और उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ भी दुष्कर्म किया। आरोपी दोनों बहनों से दुष्कर्म करता था। साथ ही इसकी जानकारी किसी को बताने पर जान से मारने व विडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने इसकी शिकायत थाना पहुंचकर पुलिस से की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपित युवक के खिलाफ भादवि की धारा 376, 365, 323, 506 व 509 ख के तहत जुर्म दर्ज किया।

पुलिस ने आरोपी युवक चैतराम दर्वे उर्फ अभय सक्सेना (30) पिता पुनीराम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक को जब्त कर गिरफ्तार किया गया है।

Scroll to Top