नाबालिग भाई ने अपनी 13 साल की बहन की गला दबा कर दी हत्या, फिर घर के पाइप में गमछे से लटका हत्या को आत्महत्या का दिया रूप, पुलिस के गिरफ्त में आरोपी..

शेयर करें...

रायगढ़/ यह पूरा मामला खरसिया डूमरपाली की है। जहां 21 नवंबर को 13 साल की एक किशोरी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस की जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दरअसल किशोरी की हत्या उसके सगे नाबालिग भाई ने ही गला दबाकर की थी। अपचारी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।

Join WhatsApp Group Click Here

पुलिस की माने तो अपचारी बालक ने पुलिस को बताया कि वह 6-7 महीने पहले काम करने ओडिशा गया था और दीपावली पर गांव लौटा। 21 नवंबर की सुबह मां ने उन्हें 500 रुपए दिए और काम पर चली गई। पिता भी काम पर गए हुए थे। घर पर दोनों भाई-बहन थे । बहन ने भाई से मां द्वारा दिए गए रुपयों में कुछ पैसे मांगे। भाई ने नहीं दिए तो वह बुरा-भला कहने लगी। इससे गुस्से में आकर आरोपी ने बहन का गला दबा दिया। वह बेहोश हो गई तो डर से घर के पाइप पर गमछे से लटका दिया ताकि घटना आत्महत्या लगे ।

थाना प्रभारी खरसिया ने विवेचना के दौरान मृतक के वारिशान एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की । पूछताछ में मृतका के परिजन ने उसके बड़े भाई (16 साल 6 माह ) पर संदेह जताया। तब संदेही बालक से पूछताछ की गई। पहले उसने पुलिस को गुमराह किया फिर सख्ती पर वह टूट गया।

Scroll to Top