कोरोना अपडेट : प्रदेश में आज कोरोना के 2846 नए मरीज वहीं 14 संक्रमितों की मौत…

शेयर करें...

रायपुर// छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के कुल 2846 मरीज मिले है। वहीं 2677 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हुए है, और 14 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हुई है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस 26777 रह गए है।

Join WhatsApp Group Click Here

कोरोना मरीजों के जिलावार आंकड़े

आज राजधानी रायपुर में 391 मरीज मिले है, वहीं रायगढ़ में 238 और जांजगीर में 230 कोरोना मरीज मिले हैं। इसके अलावे दुर्ग में 192, राजनांदगांव में 126, बालोद 60, बेमेतरा 29, कबीरधाम 72, धमतरी 111, बलौदाबाजार 49, महासमुंद 54, गरियाबंद 41, कोरबा 214, जांजगीर 196, मुंगेली 79, जीपीएम 8, सरगुजा 51, कोरिया 45, सूरजपुर 82, बलरामपुर 30, जशपुर 23, बस्तर 155, कोंडागांव 82, दंतेवाड़ा 64, सुकमा 41, कांकेर 129, नारायणपुर 18, बीजापुर में 84 मरीज मिले हैं।

14 संक्रमित की हुई मौत

आज हुई मौतों में दुर्ग में सर्वाधिक 4 मौत हुई है, वहीं बालोद में 2, महासमुंद में 2, रायपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव में 1-1 मौत हुई है। अन्य राज्यों के 2 लोगों की मौत हुई है।

Scroll to Top