8 दिन नवरात्रि उपवास रहने के बाद पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

शेयर करें...

अंबिकापुर/ जिले के ग्राम सरगवा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पति ने नवरात्रि में आठ दिनों तक उपवास रखा, फिर उसी रात अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी का शव पूजा वाले कमरे में मिला है। पुलिस ने जब घटनास्थल की जांच की तो कमरे को देखकर लगा कि पति ने पत्नी की नरबलि दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी झाड़फूंक का काम करता है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Join WhatsApp Group Click Here

बता दें की घटना शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात हुई है। आरोपी के घर बीती रात को कुछ मेहमान आए थे। सुबह जब उसकी बहू उठी तो उसने उसे बताया कि पूजा के कमरे में सास का शव पड़ा है। बहू ने इसकी जानकारी अपने पति को दी और गांवावालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले पर टीआई अनूर एक्का ने बताया कि आरोपी नवरात्र का व्रत रखकर पूजा-अर्चना कर रहा था। परिवार वालों ने बताया कि वह मृतका के साथ अक्सर मारपीट किया करता था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वह चरित्र पर शक की बात कह रहा है। मृतका के शरीर पर करीब आधे दर्जन वार किए गए हैं। मामले में आरोपी पति सब्बल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस और गांव वालों के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

Scroll to Top