कृषि सेवा केंद्रों में छापा: 7 दुकानदारों को नोटिस, क्षेत्र में मचा हड़कंप..

शेयर करें...

सारंगढ़-बिलाईगढ़// खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने के प्रशासन के प्रयासों के बीच तहसील सरिया क्षेत्र के कई निजी कृषि सेवा केंद्रों पर अमानक सामग्री बेचने की शिकायतें सामने आईं। इस पर कृषि विभाग की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कई दुकानों पर छापेमारी की। पहली बार इस तरह की सख्त कार्रवाई से संचालकों में खलबली मच गई है।

Join WhatsApp Group Click Here

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर और उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कृषि अनुविभागीय अधिकारी हरिश राठौर के नेतृत्व में टीम ने सरिया और आसपास के गांवों में दबिश दी। इस दौरान दुकानों में लगे पीओएस मशीनों और स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। जांच में गड़बड़ियां सामने आने पर सात दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि इन दुकानों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं और जांच में एफसीओ 1985 के उल्लंघन के प्रमाण मिले हैं।

जिन दुकानों को नोटिस जारी हुआ:

  • पवन बीज भंडार, सरिया
  • किसान कृषि सेवा केंद्र, सरिया
  • हरिओम कृषि सेवा केंद्र, सरिया
  • मयंक ट्रेडर्स, सरिया
  • अन्नपूर्णा कृषि सेवा केंद्र, पंचधार
  • ठगसुंदर कृषि सेवा केंद्र, बड़े नवापारा
  • आयुष कृषि सेवा केंद्र, बड़े नवापारा

छापेमारी के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बसंत नायक सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। विभाग ने साफ किया है कि किसानों के हितों से कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो इन दुकानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Scroll to Top