शेयर करें...
सारंगढ़ बिलाईगढ़// रायकोना ठगी कांड में सरसीवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक कर्मचारियों की साठगांठ का खुलासा किया है। जिसमें होल्ड खाते से फर्जी लेटरपैड लगाकर राशि आहरण के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Join WhatsApp Group
Click Here
गिरफ्तार आरोपियों में HDFC बैंक सारंगढ़ के 3 कर्मचारी अभिषेक जायसवाल, दिनेश अनंत, पूजा मानिकपुरी शामिल हैं। वहीं HDFC बैंक बिलाईगढ़ के 3 कर्मचारी टीकाराम साहू, हनुमंत राव टंडन और प्रमोद देवांगन को भी गिरफ्तार किया गया।
महाठग शिवा साहू के होल्ड खाते से 10 लाख और उसकी कथित मंगेतर रितु साहू के खाते से 21 लाख रुपये की अवैध निकासी की गई। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि दोनों शाखा प्रबंधकों की भूमिका संदिग्ध मानते हुए पुलिस जांच में जुटी है।


