शेयर करें...
रायगढ़// चिटफंड कंपनी द्वारा 6 साल में 3 गुना करने का प्रलोभन देकर दर्जनों भर लोगो से ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने कम्पनी के डायरेक्टर सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबित चिटफण्ड कंपनी द्वारा एजेंटों के माध्यम से लोगो को यह प्रलोभन दिया गया था कि 1 लाख जमा करो और 6 साल में 3 लाख ले जाओ। वहीं एजेंटों के झांसे में आकर दर्जनभर से अधिक लोगों ने रायगढ़ के इतवारी बाजार स्थित चिटफंड कंपनी में पैसा जमा किए थे। कुछ दिनों बाद कंपनी के बंद कर भाग जाने के बाद लोगों को अपनी गलती का एहसास हुआ और वे समझ गए कि उन से ठगी की गई है जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 34 आईपीसी 6,10 छत्तीसगढ़ निक्षेपको के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
इस मामले में सहदेवपाली निवासी भोकलो निषाद मार्च 2014 में 12 लाख रूपये इस चिटफंड कंपनी में निवेश किया था। कम्पनी के रायगढ़ स्थित आफिस बंद कर भाग जाने पर मार्च 2018 में भोकलो निषाद द्वारा चौकी जूटमिल (थाना कोतवाली) में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पर एडीवी क्रेडीट को-आपरेटिव सोसायटी लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर एवं कम्पनी के अधिकारियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया था। वहीं अगस्त 2019 को ग्राम चपले के मिनकेतन पटेल द्वारा थाना कोतवाली में लिखित आवेदन देकर कम्पनी के डायरेक्टर व कर्मचारियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार इसे इसके पहचान के व्यक्ति बताया था कि एडीवी आरोग्य धन वर्षा चिटफंड कंपनी के मालिक जो अन्य बैंकों से ज्यादा ब्याज देते है एवं साढे पांच साल में रकम दोगुना लौटाते है। तब उसकी बात में आकर 08 बार में कुल 3 लाख 28 हजार रूपये रायगढ के इतवारी बाजार में पत्रिका समाचार कार्यालय के नीचे तल में स्थित आरोग्य धन वर्षा कंपनी के आफिस में आकर जमा कराया था। इसके अलावा 17 और लोगों ने भी रूपये जमा किये थे। जिसके बाद कम्पनी आफिस बंद कर भाग गई।
थाना कोतवाली में आरोपीगण 1. रघुवीर सिंह राठौर पिता गंगा सिंह राठौर उम्र 46 वर्ष, अध्यक्ष एडीवी चिट फंड कंपनी मेन आफिस उज्जैन 2. जगदीश चन्द्र व्यास पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 42 वर्ष निवासी कराडिया आलोट जिला रतलाम म.प्र. 3. धर्मेन्द्र सिंह पिता नरेंद्र सिंह 42 वर्ष सोनगरा निवासी बडनगर जिला उज्जैन म.प्र. 4. राजेन्द्र सिंह सिसोदिया पिता रामसिंह 45 वर्ष निवासी आलोट जिला रतलाम म.प्र को गिरफ्तार किया गया है और रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है


